238 ग्राम अवैध चरस के साथ युवक गिरफ्तार, घनसाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घनसाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा 10 मार्च 2026 को सायंकालीन गश्त व चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK07FP8137 में अवैध चरस का परिवहन कर रहे सूरज सजवाण पुत्र महावीर सजवाण, निवासी ग्राम लासी सैंण, पोस्ट चन्द्रेश्वर सैंण, थाना घनसाली को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 238.08 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज शाह और कांस्टेबल सचिन (थाना घनसाली) शामिल रहे।
टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!