विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न: आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर किये जा रहें हैं देश भर कार्यक्रम

सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत की रिपोर्ट:
टिहरी गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत चंबा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। एक हजार से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर विद्यालंकार (योग एवं भारतीय संस्कृति आचार्य) ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।डॉ. विद्यालंकार ने कहा कि विश्व को श्रेष्ठ (आर्य) बनाने के लिए हिंदू धर्म की विशेषताएं जानना जरूरी है। उन्होंने जातिवाद जैसी बुराइयों का अंत, राष्ट्र सेवा, धर्म-समाज-संस्कृति की रक्षा, कुष्ठ रोगियों की सेवा, सामाजिक समरसता और धर्मांतरण जैसे मीठे जहर से बचाव पर जोर दिया। चंद्रशेखर आजाद का उदाहरण देते हुए बोले, “देश के लिए एकत्र धन अपनी औलाद पर न खर्चें।” हर परिवार को रामायण, गीता व सत्यार्थ प्रकाश पढ़ने की सलाह दी। गुलामी की मानसिकता त्यागकर बलिदानों का इतिहास याद रखने को कहा।विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर जी ने पांच परिवर्तनों (कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वदेशी उपयोग व सामाजिक कर्तव्य) पर चर्चा की। संकटकाल में स्वयंसेवकों की भूमिका रेखांकित करते हुए कहा, “परिवार से ही हमारी पहचान है, परिवार बचेगा तो हम बचेंगे।”कार्यक्रम की अध्यक्षता लाड़ेसर धाम (भगवान कल्कि अवतार) की ट्रस्टी मंजू शेखावत ने की। विद्या भारती व अन्य विद्यालयों के बच्चों ने नशा मुक्ति व सोशल मीडिया दुरुपयोग पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पर्यावरण मित्र पारस, पवन, दिनेश, राजेश व शर्मा लाल को डॉ. दिवाकर पैन्यूली, सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, दिनेश सेमल्टी, राजेश राणा व विक्रम राणा ने सम्मानित किया। राड्स संस्था अध्यक्ष सुनील बहुगुणा ने नशामुक्ति नाटिका के बच्चों को पुरस्कृत किया।आचार्य प्रेरणा जी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, ओबीसी आयोग अध्यक्ष संजय नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सज्वाण, ब्लॉक प्रमुख सुमन सज्वाण, नगर पालिका चंबा अध्यक्ष शोभनी धनोला सहित इंद्रपाल सिंह परमार, पूर्ण सिंह रावत, नवजोत तड़ियाल, नीरज खत्री, वीरेंद्र सेमवाल, विक्रम चौहान, दीवान सिंह कुंवर, दर्मियान नेगी, तिलक राम चमोली आदि उपस्थित रहे।



