उत्तराखंडब्रेकिंगराजनीतिविविध न्यूज़

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ नई टिहरी में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 मार्च। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत तथा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सीमा कृषाली ने किया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों ने आम जनता, खासकर गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम आदमी पहले ही परेशान है और ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देनी चाहिए ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली ने कहा कि महिला कांग्रेस लगातार जनता के हितों के लिए आवाज उठाती रही है और आगे भी आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, नगर पालिका परिषद टिहरी की पूर्व अध्यक्ष सीमा कृशाली,ममता उनियाल बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, शगुफ्ता प्रवीन जिला उपाध्यक्ष, अनिता रावत शहर अध्यक्ष, अनिता शाह जिला सचिव,सोनू नवाल, रेनू, ममता, सलोनी, हेमलता आदि महिलाएं उपस्थित रही।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!