उत्तराखंडविविध न्यूज़

भाजयुमो जिला कार्यकारिणी घोषित, दिव्यांशु भट्ट बने जिला मंत्री

Please click to share News

खबर को सुनें

पिथौरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा के साथ संगठन ने युवा कार्यकर्ता दिव्यांशु भट्ट को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि दिव्यांशु भट्ट जैसे सक्रिय और प्रतिबद्ध युवाओं को जिम्मेदारी देने से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
दिव्यांशु भट्ट को उनके पूर्व शिक्षण संस्थान से भी शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। अपने मनोनयन पर उन्होंने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अखिलेश रावत, युवा साहित्यकार जय प्रकाश पांडेय तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथियों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!