उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

राजस्व लोक अदालत में त्वरित न्याय: 226 में से 214 वादों का निस्तारण

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 मार्च 2026 । जनपद नई टिहरी में कलेक्ट्रेट सहित सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित राजस्व लोक अदालत में त्वरित एवं प्रभावी सुनवाई के माध्यम से बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के दौरान कुल 226 वाद सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए, जिनमें से 214 वादों का सफलतापूर्वक निपटारा कर लिया गया।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने स्वयं नई टिहरी न्यायालय में 5 मामलों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न उपजिलाधिकारियों एवं सहायक कलेक्टरों द्वारा भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए मामलों का समाधान किया गया। टिहरी में कमलेश मेहता ने 6, प्रतापनगर में अंकित राज ने 10, घनसाली में अलकेश नौडियाल ने 7, कीर्तिनगर में मंजू राजपूत ने सर्वाधिक 47, नरेंद्रनगर में आशीष चन्द्र घिल्डियाल ने 19 तथा धनोल्टी में नीलू चावला ने 8 वादों का निस्तारण किया। वहीं विभिन्न तहसीलों में तहसीलदारों द्वारा 112 मामलों का समाधान किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व लोक अदालत की यह पहल आम जनता को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आपसी सहमति के आधार पर मामलों के निस्तारण से न केवल वादकारियों को शीघ्र राहत मिली है, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनहित से जुड़े मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को न्याय के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!