उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य: जल्द प्रक्रिया पूर्ण करें

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निदेशों के क्रम में राशन कार्ड धारकों को माह फरवरी, 2026 के खाद्यान्न वितरण कीअवधि दिनांक 31 मार्च 2026 तक विस्तारित कर दी गयी है,साथ ही माह मार्च 2026 के खाद्यान्न वितरण की अवधि दिनांक 31 मार्च 2026 तक रहेगी।

उन्होंने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों से अनुरोध किया कि जनपद के कार्ड धारक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से माह फरवरी, 2026 एवं माह मार्च 2026 का खाद्यान्न दिनांक 31 मार्च 2026 तक बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से अवश्य प्राप्त करलें। साथ ही खाद्यान्न का कोटा प्राप्त करते समय अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई – पॉस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रूप से ई केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का कष्ट करें। अन्यथा निर्धारित अवधि के पश्चात् भविष्य में उपरोक्त माहों का खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना सम्भव नहीं होगा।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!