उत्तराखंडविविध न्यूज़

नगर पंचायत गजा में किसानों को मिले आधुनिक कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

Please click to share News

खबर को सुनें

(गजा से डी.पी. उनियाल)
टिहरी गढ़वाल। नगर पंचायत गजा स्थित फसल शोध एवं प्रसार केंद्र में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लघु कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी द्वारा अनुसूचित जाति कार्य योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत गजा के वार्ड संख्या चार के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र प्रदान किए गए। साथ ही उन्हें मौसम के अनुरूप खेती करने और प्राकृतिक खेती अपनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुमित चौधरी, डॉ. शिखा एवं डॉ. राजेश विजल्वाण ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर तथा नियमित मिट्टी परीक्षण के माध्यम से फसल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों को फसल बीमा योजना की भी जानकारी दी, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के समय आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियां किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इन्हें समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में सामान्य वर्ग के किसानों को भी ऐसी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कार्य योजना बनाई जाए।
इस अवसर पर शोध एवं प्रसार केंद्र के विजय पाल चौहान, पूनम चौहान, सभासद जमुना देवी, विनोद चौहान, पूरण सिंह चौहान सहित कई किसान मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!