कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर फोकस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 11 मार्च 2026 । आगामी कुंभ मेला 2027 को देखते हुए मेला प्रशासन ने गंगा की स्वच्छता और मेला क्षेत्र की साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ क्षेत्र का भ्रमण किया और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था को लेकर मेला प्रशासन के साथ चर्चा की।
टीम ने हरकी पैड़ी, बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, कनखल, नीलधारा और गौरीशंकर क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद आयोजित बैठक में गंगा की निर्मलता बनाए रखने, कचरा प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना, कचरा संग्रहण-निस्तारण, अस्थायी शौचालयों की स्थापना, सीवरेज व सेप्टेज प्रबंधन तथा घाटों की नियमित सफाई जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही कुंभ क्षेत्र में 06 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में एनएमसीजी, नगर निगम हरिद्वार, पेयजल निगम तथा विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!