क्षैतिज आरक्षण पर सरकार की चुप्पी से आंदोलनकारियों में आक्रोश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । बौराडी स्थित एक निजी होटल में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंच के सचिव किशन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा सहित अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार द्वारा अब तक स्थिति स्पष्ट न किए जाने को लेकर आंदोलनकारियों ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की अस्पष्ट नीति के कारण अनेक अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है, जिससे युवाओं में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर शीघ्र स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की, ताकि प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।
इसके अलावा, जिला प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक से अन्य संगठनों को जोड़ने के प्रयासों पर भी बैठक में कड़ा विरोध दर्ज किया गया। आंदोलनकारियों ने इसे मूल उद्देश्य से भटकाने वाला कदम बताते हुए कहा कि इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता बनाए रखने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा के साथ हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!