उत्तराखंडविविध न्यूज़

तपोवन में डीबीएस कॉलेज की छात्राओं का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 13 मार्च 2026 । डीबीएस (पीजी) कॉलेज देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट 19 और 20 की 100 छात्राओं का संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर रायपुर स्थित वैदिक साधन आश्रम, तपोवन नालापानी में शुरू हो गया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, आश्रम के सचिव व चीफ इंजीनियर प्रेम प्रकाश शर्मा, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनिल पाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल कन्नौजिया और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा कमल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक सामाजिक कार्यों में लगाना है। उन्होंने छात्राओं से शिविर के दौरान आपदा प्रबंधन, अग्नि शमन और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़े प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने का आह्वान किया।
आश्रम के सचिव प्रेम प्रकाश शर्मा ने युवाओं को अपनी क्षमताओं का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने की प्रेरणा दी। वहीं प्राचार्य डॉ. अनिल पाल ने छात्राओं से श्रमदान कर आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल कन्नौजिया ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में बौद्धिक सत्रों, समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के साथ गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकगीत प्रस्तुत कर वातावरण को सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कनक उप्रेती और शिवानी ने किया।
शिविर में डॉ. अटल बिहारी वाजपेई, डॉ. देवेश सिंह, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. अभिषेक गुप्ता और डॉ. दिलीप शर्मा सहित कई शिक्षकों ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!