उत्तराखंडविविध न्यूज़

तिवाड़ गांव में 30 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। थौलधार विकास खंड के तिवाड़ गांव में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त करने हेतु 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री हरि लेक व्यू होम स्टे, तिवाड़ गांव में कुलदीप सिंह पवार के आवास पर संपन्न होगा।
आयोजक कुलदीप सिंह पवार ने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, मातृशक्ति एवं कर्मचारियों से इस पावन आयोजन में सपरिवार सहभागिता का आग्रह किया है।
कार्यक्रम के तहत 30 मार्च को प्रातः 11:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मूल स्रोत से प्रारंभ होकर भैरव मंदिर होते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
पंवार ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिचितों, मित्रों एवं रिश्तेदारों को फोन, व्हाट्सएप सहित अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!