उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

जनगणना–2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 मार्च 2026 । जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला मुख्यालय, नई टिहरी स्थित क्रीड़ा भवन में आयोजित जनगणना–2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तृतीय दिवस पर विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक सत्रों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस की शुरुआत द्वितीय दिवस में कराए गए हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO), मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी मोबाइल ऐप आधारित प्रशिक्षण की समीक्षा से की गई। इस दौरान फील्ड ट्रेनर्स द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से दिए गए उत्तरों का परीक्षण एवं विश्लेषण कर उनकी दक्षता का आकलन किया गया। इसके उपरांत पीपीटी के माध्यम से प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गई कि वे अपने अधीनस्थ सुपरवाइजर्स एवं प्रगणकों (Enumerators) को किस प्रकार प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करें तथा विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का समाधान कैसे करें। साथ ही, फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को मोबाइल ऐप के माध्यम से संपादित करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।प्रशिक्षण जनपद के मास्टर ट्रेनर जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल मुस्तफा खान एवं निदेशालय के मास्टर ट्रेनर श्री धुरवेंद्र कुमार वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागियों के समर्पण, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए डीपीआरओ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग फील्ड स्तर पर प्रभावी रूप से किया जाएगा। समापन सत्र के अवसर पर मास्टर ट्रेनर के साथ जिला कार्यालय से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर टिहरी गढ़वाल सूरज बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!