उत्तराखंडविविध न्यूज़

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में ‘नमामि गंगे’ पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी के निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सीमा पांडे ने किया।
कार्यशाला के दूसरे दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरण्य रंजन (अध्यक्ष, जन जागृति भवन संस्थान खाड़ी), विशिष्ट अतिथि शीशपाल सज्वाण (जिला पंचायत सदस्य, जयकोट वार्ड) एवं संदीप पैन्यूली (ग्राम प्रधान, भंडार गांव) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी ने प्रथम दिवस की कार्यशाला की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि अरण्य रंजन ने अपने संबोधन में कूड़ा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि “जल, जंगल और जमीन हमारी जीवन प्रणाली का आधार हैं।” उन्होंने खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि जहां खेती सक्रिय है, वहां जल स्रोत भी सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने आधुनिक विकास कार्यों के कारण हो रहे वनों के कटान और भूस्खलन पर चिंता जताई तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को गंभीर बताया। उन्होंने पारंपरिक बीजों के संरक्षण और व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता व संयम अपनाने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि शीशपाल सज्वाण ने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के जीवन दर्शन का उल्लेख करते हुए पारंपरिक तरीकों की उपयोगिता बताई। उन्होंने मालू और तिमला के पत्तों के उपयोग को बायोडिग्रेडेबल विकल्प बताते हुए इसे कूड़ा प्रबंधन का बेहतर समाधान बताया।
कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार सिंह ने नमामि गंगे के तहत जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों, विशेष रूप से हवैल नदी में स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया और एनएसएस व नमामि गंगे के स्वयंसेवकों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र विपिन और द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा आयुषी नेगी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में डॉ. ईरा सिंह ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रो. निरंजना शर्मा, डॉ. शन्नोवर, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीना, डॉ. संगीता, योगाचार्य रघुवीर चोपड़ा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!