उत्तराखंडविविध न्यूज़

पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में साइंस क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी को विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना तथा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। साइंस क्लब की संयोजिका डॉ. प्रीति खंडूरी ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रभावी मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के प्रथम वक्ता विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एस. पी. सती ने स्वागत भाषण में साइंस क्लब की भूमिका, दायित्वों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘रमन प्रभाव’ पर एक प्रेरक कविता के माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के उद्देश्य को रेखांकित किया।
परिसर निदेशक प्रो. एम. एस. रावत ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि भविष्य में इस आयोजन को दो से तीन दिवसीय रूप में विस्तारित किया जाए, जिससे अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। उन्होंने अन्य संस्थानों के विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रस्तुतीकरण (प्रेज़ेंटेशन), वाद-विवाद (डिबेट) एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान के शोधार्थियों, बी.एससी. एवं एम.एससी. विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता: सुश्री प्रियंका पुंडीर (प्रथम), सुश्री हर्षिका सेगल (द्वितीय), सुश्री खुशबू बिष्ट (तृतीय)
वाद-विवाद प्रतियोगिता: कल्पना मटेला, बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर (प्रथम), सुश्री प्राची भट्ट (द्वितीय), सुश्री यशिका हर्षियान (तृतीय)
पोस्टर प्रतियोगिता: श्रेया मल्ल (प्रथम), सोनू राव (द्वितीय), आशीष सिंह नेगी (तृतीय)
विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. स्मिता बडोला (प्राणी विज्ञान), प्रो. हितेंद्र सिंह (रसायन विज्ञान) एवं प्रो. हेमंत परमार (भौतिक विज्ञान) रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. शालिनी रावत (वनस्पति विज्ञान), डॉ. सीमा बेनीवाल (रसायन विज्ञान) एवं डॉ. गौरव वार्ष्णेय (गणित) ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. आशीष शर्मा (रसायन विज्ञान), प्रो. दीपा शर्मा (गणित) एवं डॉ. एस. के. कुड़ियाल (वनस्पति विज्ञान) रहे।
इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रही। इस विषय पर प्रो. डी. एम. त्रिपाठी (विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान), श्री करमवीर (शोधार्थी, प्राणी विज्ञान) एवं श्री रतन लाल (शोधार्थी, वनस्पति विज्ञान) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, योगदान एवं सशक्त भागीदारी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कला संकायाध्यक्ष प्रो. पी. के. सिंह, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. वी. पी. श्रीवास्तव, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. जी. के. ढिंगरा, प्रो. वी. डी. पांडेय, डॉ. एस. के. नौटियाल, प्रो. नीता जोशी, प्रो. ए. पी. दुबे सहित अनेक प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!