Ad image

पोखरी महाविद्यालय में विश्व वन दिवस पर कार्यशाला, छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

(डीपी उनियाल गजा)
टिहरी गढ़वाल। शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय, पोखरी (क्वीली) में विश्व वन दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा के निर्देशन में भूगोल विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक निबंध एवं चार्ट प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. नीमा भेतवाल ने वनों के महत्व, संरक्षण की आवश्यकता तथा वर्ष 2026 की थीम “वन और अर्थव्यवस्था” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वन केवल पर्यावरण की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव भी हैं।
उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और वन संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा।
प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अंधाधुंध वन कटान मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु और जल का स्रोत भी वन ही हैं, इसलिए इनके संरक्षण के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अजय तिवारी, मुकेश रतूड़ी, नरेंद्र विजल्वाण, सुनीता देवी सहित सुमन, पूजा, निकिता, मनीषा, सोनम, करिश्मा, कोमल, जैसमिन आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!