Ad image

टिहरी में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी पर सख्ती, प्रशासन ने बनाए नोडल अधिकारी, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 मार्च 2026 । जनपद टिहरी गढ़वाल में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कालाबाजारी, अवैध संग्रहण एवं दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए जनपद स्तर पर नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

इस व्यवस्था के तहत अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रिजेश भट्ट तथा आईओसीएल (एलपीजी) के नामित अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का भी गठन किया है। इसमें संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक शामिल किए गए हैं, जिन्हें नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु नई टिहरी स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक 01376-234793, 01376-233433, 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807 तथा तेल कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर 18002333555 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले एक सप्ताह में निरीक्षण टीमों द्वारा गैस गोदामों पर 50, पेट्रोल पंपों पर 28 और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर 164 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 14 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!