देवप्रयाग में एनएसएस शिविर के चौथे दिन योग, बौद्धिक सत्र और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

टिहरी गढ़वाल 14 मार्च 2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे प्रातः स्मरण श्लोक, प्रार्थना और एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने व्यायाम और योग सत्र में भाग लिया। योग प्रशिक्षक श्रीमती अनीता जोशी ने स्वयंसेवकों को विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व की जानकारी दी।
दोपहर बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में उत्तराखण्ड सचिवालय के समीक्षा अधिकारी श्री विक्रम जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सचिवालय की कार्यप्रणाली पर जानकारी दी। वहीं शिक्षाशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार ने “व्यक्तित्व का विकास” विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सायं सत्र में स्वयंसेवकों ने गाँव भ्रमण किया तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


