टिहरी गढ़वाल, 11 अप्रैल 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
थाना मुनि की रेती पुलिस टीम ने चरस तस्करी प्रकरण में सहयोग करने वाली वांछित महिला अभियुक्ता गौरी कुमारी (35 वर्ष), निवासी लोहारखेत, कपकोट जनपद बागेश्वर को 10 अप्रैल 2026 को कपकोट से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध थाना मुनि की रेती में मुकदमा अपराध संख्या 22/26, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त नरेंद्र सिंह तोपवाल, निवासी ग्राम नवागार, सर्जुला, ज्ञानसु, टिहरी गढ़वाल को उसके घर से गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
ऑपरेशन प्रहार: चरस तस्करी में सहयोग करने वाली महिला व एक वारंटी गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



