Ad image

चंबा–कोटी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत, दो घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटी मोटर मार्ग पर नैल के समीप गुरुवार को एक मैक्स वाहन यूके 09 TA 1799 अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 2 घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और एसएसपी श्वेता चौबे मौजूद रहकर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और नगर पालिका अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट भी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश से गांव के एक व्यक्ति के क्रियाकर्म में शामिल होकर वापस घनसाली लौट रहे थे। प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!