चारधाम यात्रा से पहले चमोली में मॉक ड्रिल, बदरीनाथ सहित 7 स्थानों पर राहत-बचाव का अभ्यास

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली, 10 अप्रैल 2026 । चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत शुक्रवार को चमोली जनपद में बदरीनाथ धाम सहित सात स्थानों पर आपदा राहत व बचाव की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में हुई इस अभ्यास में आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
मॉक ड्रिल बदरीनाथ मंदिर परिसर, बदरीनाथ पुल, बदरीनाथ-गोविंदघाट मार्ग, गोविंदघाट-ज्योतिर्मठ मार्ग, जीएमवीएन ज्योतिर्मठ, पागलनाला और कमेड़ा में की गई। इसमें भूकंप, बर्फबारी, भारी बारिश, आग, सड़क अवरुद्ध होने और बस दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में राहत-बचाव का अभ्यास किया गया। बदरीनाथ में क्षतिग्रस्त भवनों से घायलों का रेस्क्यू, बदरीनाथ पुल पर हादसे के बाद हेलीकॉप्टर एंबुलेंस से रेफरल, हाईवे अवरुद्ध होने पर यात्रियों तक राहत सामग्री पहुंचाने तथा बस दुर्घटना में बचाव अभियान का प्रदर्शन किया गया।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कंट्रोल रूम से पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!