चंबा–नैल मोटर मार्ग दुर्घटना: घायलों एवं मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि वितरित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत चंबा–नैल मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायल दो व्यक्ति एवं छह मृतकों के आश्रितों को प्रशासन द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई। इस दुर्घटना में दो लोग कीर्तिनगर क्षेत्र तथा छह लोग घनसाली क्षेत्र के निवासी थे।

प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना गया एवं हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। सभी प्रभावितों को नियमानुसार सहायता राशि वितरित कर दी गई है। प्रशासन द्वारा आगे भी हर संभव सहयोग प्रदान किए जाने की बात कही गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!