नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, न्याय तक आसान पहुंच पर मंथन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/नैनीताल, 11 अप्रैल 2026। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “Enhancing Access to Justice” तथा मुख्य थीम “Justice Beyond Barriers: Rights, Rehabilitation & Reform for the Most Vulnerable” रखी गई है।
सम्मेलन में उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के माननीय न्यायमूर्ति श्री जे. के. माहेश्वरी, श्री एन. कोटेश्वर सिंह एवं श्री संदीप मेहता, उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता सहित उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज कुमार तिवारी, उत्तराखंड लीगल सर्विसेज कमेटी के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक कुमार वर्मा तथा उत्तर भारत के विभिन्न उच्च न्यायालयों से पधारे न्यायमूर्तिगण मौजूद रहे।
सम्मेलन में उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्ष, सचिव एवं न्यायिक अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। विभिन्न सत्रों के माध्यम से न्याय तक पहुँच को मजबूत बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आज आयोजित दो प्रमुख सत्रों में पहले सत्र में वन समुदायों के अधिकारों तथा वन अधिकार अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान वन गुज्जर समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई और जमीनी स्तर की चुनौतियों को सामने रखा। वहीं दूसरे सत्र में जेल सुधार (प्रिजन रिफॉर्म्स) पर चर्चा करते हुए बंदियों के अधिकार, न्याय तक उनकी पहुँच और सुधारात्मक उपायों पर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।
आयोजकों ने कहा कि यह सम्मेलन न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और मानव-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सम्मेलन के माध्यम से समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों तक न्याय की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!