टिहरी गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने नरेंद्र नगर विकासखंड के ओणी गांव में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से फसल उत्पादन के आकलन की प्रक्रिया की जानकारी ली और कार्य को पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सही आंकलन किया जाता है, जिससे किसानों को योजनाओं एवं बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुसार सावधानीपूर्वक क्रॉप कटिंग कराई जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा हक मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और कहा कि किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने और योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन मिलना जरूरी: सीडीओ वरुणा अग्रवाल

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



