टिहरी में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं से जरूरत अनुसार ही बुकिंग की अपील

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 06 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर जनपद में गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के समन्वय से घरेलू एलपीजी गैस का वितरण सुचारु रूप से किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद में गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य है। विगत दिवस 1338 घरेलू सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि 1677 सिलेंडर वितरित किए गए और 3680 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।
कौडियाला, ब्याशी और गुलर सहित विभिन्न क्षेत्रों में नियमित वितरण किया गया। कमर्शियल श्रेणी में 19 किग्रा के 48 सिलेंडर प्राप्त हुए तथा 54 का वितरण हुआ। एलपीजी आपूर्ति की निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा अब तक 478 निरीक्षण किए गए, जिनमें 14 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।
कंट्रोल रूम में 87 शिकायतें दर्ज हुई हैं। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से आवश्यकता अनुसार ही गैस बुकिंग करने, ई-केवाईसी शीघ्र कराने और किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 01376-234793, 01376-233433 व 9456533332 पर संपर्क करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!