उप निरीक्षक से निरीक्षक बनीं श्वेता भट्ट, एसएसपी श्वेता चौबे ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जुलाई। टिहरी पुलिस में उप निरीक्षक पद पर तैनात श्रीमती श्वेता भट्ट को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने उन्हें अलंकरण पहनाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पदोन्नति पुलिस अधिकारी के दायित्वों और जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरीक्षक पद की नई जिम्मेदारियों का निर्वहन श्रीमती श्वेता भट्ट पूर्व की भांति पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगी तथा पुलिस सेवा के उच्च मानकों को और मजबूत बनाएंगी।

श्रीमती श्वेता भट्ट की पदोन्नति को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान माना जा रहा है। पदोन्नति के अवसर पर टिहरी पुलिस परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!