नशामुक्त विवाह बना मिसाल, दुल्हन नीलम सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 03 मई 2026। नई टिहरी नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह ने समाज को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय उदाहरण पेश किया। नीलम का विवाह पूरी तरह नशामुक्त रहा, जिसमें शराब का पूर्ण बहिष्कार किया गया। इस अनूठी पहल के लिए “शराब नहीं संस्कार मुहिम” के प्रणेता वरिष्ठ समाज सेवी सुशील बहुगुणा ने दुल्हन नीलम को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान नीलम की माता श्रीमती उर्मिला देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नशामुक्त विवाह उनके परिवार के संस्कारों का प्रतीक है और समाज को एक अच्छा संदेश देता है। वहीं, दुल्हन नीलम ने कहा कि यह सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि समाज को सही दिशा देने का प्रयास है, और उन्हें गर्व है कि उनका विवाह सादगी और संस्कारों के साथ सम्पन्न हुआ।

नीलम के मामा गिरिराज ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में जहां शादियों में दिखावा और नशे का चलन बढ़ रहा है, वहां यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने “शराब नहीं संस्कार मुहिम” को सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान बताया। इस अवसर पर अभियान से जुड़े जगदीश बडोनी सहित कई गणमान्य लोग, परिजन और सहयोगी मौजूद रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य समाज को नशे से दूर कर संस्कारों की ओर ले जाना है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में इस अभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!