टिहरी में शराब के ठेके के विरोध में फूटा जनाक्रोश, शिफ्ट करने की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी की मुख्य सड़क पर बौराडी स्थित शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। स्थानीय लोगों ने कुलदीप पंवार के नेतृत्व में एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और ठेके को मुख्य मार्ग से तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ठेके के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं और आसपास के व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।जनता ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 20 तारीख तक ठेका शिफ्ट नहीं किया गया तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!