चकराता में स्कूल से गायब शिक्षक निलंबित, शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 08 अप्रैल 2026 — चकराता विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डिरनाड़ में तैनात सहायक अध्यापक हरपाल सिंह को बिना अनुमति स्कूल से अनुपस्थित रहने और उपस्थिति पंजिका में पूर्व हस्ताक्षर करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के बाद उप शिक्षा अधिकारी चकराता की प्रारंभिक जांच में शिक्षक प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।
जांच रिपोर्ट में 6 व 7 अप्रैल 2026 को शिक्षक के बिना अवकाश स्वीकृति अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बीईओ कार्यालय चकराता से संबद्ध किया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग में अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!