नीरगट्टू वॉटरफॉल के पास युवक खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । शनिवार शाम नीर गुड्डू (नीरगट्टू) वॉटरफॉल क्षेत्र में एक युवक के गहरी खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, शाम 18:56 बजे डीसीआर टिहरी गढ़वाल को सूचना मिली कि नीरगट्टू वॉटरफॉल क्षेत्र में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना पर SDRF पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में टीम 18:58 बजे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि दिल्ली से 10 लोगों का एक समूह नीरगट्टू वॉटरफॉल घूमने आया था। वापस लौटते समय समूह क्यार्की गांव के पास सनसाइड व्यू प्वाइंट पर रुका। इसी दौरान समूह का सदस्य प्रेम कुमार ठाकुर (20 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार ठाकुर, निवासी नई दिल्ली, पैराफिट पर बैठा हुआ था। अचानक पैर फिसलने से वह लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने रोप और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुंच बनाई और सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते हुए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने SDRF की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!