Ad image

रानीचौरी में मां कालिका मेले का भव्य शुभारंभ, सामाजिक एकता और परंपरा पर जोर

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कालिका मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनौला ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं और समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग एवं एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

मेला संयोजक सुशील बहुगुणा ने बताया कि यह मेला क्षेत्र के लगभग 20–25 गांवों का प्रमुख केंद्र बन चुका है और इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आपसी मेलजोल व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह मेला स्व. पुष्पा देवी की स्मृति में आयोजित किया जाता है, जिन्होंने सर्वोदय आंदोलन और शराबबंदी जैसे सामाजिक अभियानों में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने भविष्य में मेले को और भव्य रूप देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

भाजपा चम्बा मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छात्र नेता अक्षत बिजल्वाण ने कहा कि मेले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जहां वे अपनी संस्कृति को समझते हैं और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होते हैं।

प्रांतीय व्यापार मंडल से जुड़े संजय बहुगुणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। ग्राम प्रधान साबली अनिता बहुगुणा ने मेले को क्षेत्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन सामाजिक संबंधों को और मजबूत करते हैं। जगधार की प्रधान अर्चना कोठारी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का माध्यम हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सौंदकोटी प्रधान मंगल सिंह ने कहा कि रानीचौरी का यह मेला क्षेत्र की पहचान बन चुका है और इसे और विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। पूर्व प्रधान सुधीर बहुगुणा ने स्व. पुष्पा देवी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं। जीत राम कोठारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है।

इस अवसर पर मेला समिति के चमन कोठारी, राकेश बहुगुणा, महेश नेगी, प्रकाश बहुगुणा, विनोद कोठारी, अरविंद बहुगुणा, प्रवीण बहुगुणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने प्रतिभाग कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और आयोजन को सफल बनाया। पुलिस प्रशासन जल संस्थान व नगर पालिका चम्बा का पूर्ण सहयोग रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!