Ad image

कोटी कॉलोनी–डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग के भूमि अर्जन मामलों पर डीएम ने सुनी आपत्तियां

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 मई। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी तक प्रस्तावित पर्यटन मोटर मार्ग के लिए भूमि अर्जन से जुड़े मामलों में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को भू-स्वामियों की आपत्तियों की सुनवाई की। बैठक में अर्जित भूमि पर स्थापित परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन और मुआवजे से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम-2013 की धारा-33 के तहत तहसील टिहरी के अंतर्गत आने वाले प्रभावित भू-स्वामियों के प्रकरणों पर चर्चा की। पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि पर बने भवनों और अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन के संबंध में गठित समिति की रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की गई।
बताया गया कि पूर्व में 18 काश्तकारों द्वारा परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग की गई थी, जिसके बाद अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। समिति द्वारा दोबारा सर्वेक्षण और मूल्यांकन किए जाने के बाद 13 लोगों ने रिपोर्ट पर सहमति जताई, जबकि पांच मामलों में पुनः मूल्यांकन के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने दीपक नेगी, लक्ष्मण सिंह, गंभीर सिंह, देवेंद्र सिंह और अरविंद मोहन उनियाल की परिसंपत्तियों का पुनः सर्वे कर तीन दिनों के भीतर नई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश समिति को दिए।
बैठक में एसडीएम टिहरी कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, जगदीश खाती, एसएलओ कार्यालय से नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, बीना सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रभावित भू-स्वामी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!