Ad image

पुलिस एवं फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी घटना, दिखोल गांव के पास जंगल की आग पर पाया गया काबू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। । कल दिनांक 26.05.2026 को कोतवाली चम्बा पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि टनल रोड चम्बा स्थित दिखोल गांव में पंचायत भवन के समीप जंगल में आग लग गई है, जो धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही है। आग की गंभीरता को देखते हुए आशंका व्यक्त की गई कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो पंचायत भवन सहित आसपास के रिहायशी क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है तथा बड़ी घटना घटित हो सकती है।

सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली चम्बा पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही टिहरी से फायर सर्विस टीम को भी आवश्यक उपकरणों सहित मौके पर भेजा गया। पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

पुलिस एवं फायर सर्विस की तत्परता एवं सूझबूझ के चलते संभावित बड़ी घटना टल गई तथा पंचायत भवन एवं आसपास के गांव क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन एवं फायर सर्विस टीम के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जंगलों में आग लगने संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर जन-धन की हानि को रोका जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!