Ad image

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, “राहवीर योजना” के तहत अनन्त राम अन्थवाल सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अनंत राम अंत्थवाल को “ राहवीर योजना “ के अंतर्गत सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष घनसाली ने अपने पत्र के द्वारा अवगत कराया है कि गुड सेमेरिटन अनन्त राम अन्थवाल, निवासी- अन्धवाल गांव, घनसाली जनपद टिहरी ने दिनांक 17-5-2025 को घनसाली क्षेत्रान्तर्गत घटित सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल प्रदीप को बिना देरी के अपने निजी वाहन से उपचार के लिए पिलखी अस्पताल भिजवाया था।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), नई टिहरी द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने वाले नागरिकों को इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाता है। योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना तथा आमजन में मानवीय सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की यथासंभव सहायता करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ब्रह्मानंद मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, उपजिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर कारणों का विश्लेषण करने तथा समयबद्ध रूप से प्रभावी सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस, परिवहन विभाग एवं प्रशासन को संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान संचालित करने, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को सड़कों को सुरक्षित एवं सुचारु यातायात योग्य अवस्था में बनाए रखने हेतु आवश्यक मशीनरी, मानव संसाधन एवं अन्य उपकरणों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!