Ad image

चंद्रबदनी महाविद्यालय नैखरी में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर संगोष्ठी, मानवता और सेवा का दिया संदेश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 08 मई 2026। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी, नैखरी में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और करुणा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. पूजा शैलानी ने रेड क्रॉस के संस्थापक Henry Dunant के जीवन और उनके मानवतावादी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निःस्वार्थ सेवा और सहानुभूति ही रेड क्रॉस की पहचान है।

इस दौरान डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट ने युद्ध और संकट के समय मानवता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी दूसरों की मदद करना ही सच्ची सेवा है। वहीं, डॉ. जी.पी. थपलियाल ने प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं की जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन और जागरूकता की अहमियत समझाई।

डॉ. दीक्षित ने इस वर्ष की थीम “मानवता में एकजुट” (United in Humanity) पर प्रकाश डालते हुए सामूहिक सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र मौर्य ने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को मानव सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सदैव सजग रहने के लिए प्रेरित किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!