टीएचडीसीआईएल द्वारा टिहरी में 27वें आईसीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का समापन

Govind Pundir
4 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 जून, 2024। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी परियोजना, उत्तराखंड में आयोजित 27वें अंतर केन्द्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम (आईसीपीएसयू) कैरम टूर्नामेंट का आज भव्य समापन किया गया। इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ 18 जून, 2024 को हुआ था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक (तकनीकी) श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

भूपेंद्र गुप्ता निदेशक तकनीकि

मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा सभी विजेताओं, उपविजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल खेलकूद को बढ़ावा देते हैं, बल्कि विभिन्न विद्युत क्षेत्र उपक्रमों के बीच सहयोग और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि कि निकट भविष्य में आउटडोर गेम जैसे  वॉलीबॉल और क्रिकेट के लिए पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड विद्युत मंत्रालय भारत सरकार से रिक्वेस्ट करेंगे कि टीएचडीसी के खाते में ये दोनों आउटडोर गेम लें तो निश्चित तौर पर यहां इसका आयोजन करेंगे।

ईडी एल पी जोशी

अधिशासी निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) श्री एल.पी. जोशी ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेलकूद को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि विभिन्न उपक्रमों के बीच सहयोग और समन्वय को भी मजबूत करते हैं।

विद्युत मंत्रालय (एमओपी) के तहत पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में 12 पावर सेक्टर टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों में मिनिस्ट्री ऑफ पावर, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी), ग्रिड इंडिया, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल), नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (नीपको), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरईसी), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) एवं मेजबान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) शामिल थीं।

महिला वर्ग टीम चैंपियनशिप

  • प्रथम-विजेता: विधयुत मंत्रालय भारत सरकार (मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर)
  • द्वितीय: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी)
  • तृतीय: ग्रिड इंडिया

पुरुष वर्ग टीम चैंपियनशिप

  • प्रथम-विजेता: नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (नीपको)
  • द्वितीय: विधयुत मंत्रालय भारत सरकार (मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर)
  • तृतीय: ग्रिड इंडिया

महिला वर्ग युगल

  • प्रथम-विजेता: श्रीमती सुषमा चौहान एवं श्रीमती करुणा शर्मा (एसजेवीएनएल)
  • द्वितीय: श्रीमती सरोज देवी एवं श्रीमती जया चौधरी (मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर)
  • तृतीय: श्रीमती कृतिका देवनाथ एवं श्रीमती हिमानी दत्ता (ग्रिड इंडिया)

पुरुष वर्ग युगल

  • प्रथम-विजेता: श्री पारितोष गुप्ता एवं श्री एम.पी. चमोली (मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर)
  • द्वितीय: श्री केशव बोरा एवं श्री उत्पल दास (ग्रिड इंडिया)
  • तृतीय: श्री आर.के. संसुया एवं श्री डी. सैकिया (नीपको)

महिला वर्ग एकल

  • प्रथम-विजेता: श्रीमती जया चौधरी (मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर)
  • द्वितीय: श्रीमती सरोज देवी (मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर)
  • तृतीय: श्रीमती करुणा शर्मा (एसजेवीएनएल)

पुरुष वर्ग एकल

  • प्रथम-विजेता: श्री पारितोष गुप्ता (मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर)
  • द्वितीय: श्री डी. सैकिया (नीपको)
  • तृतीय: श्री एम.पी. चमोली (मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर)

इस अवसर पर कैरम टूर्नामेंट के चीफ रेफरी श्री अनिल कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री एम.के. सिंह, महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) श्री विजय सहगल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (चिकित्सालय) डॉ. नमिता डिमरी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डी.पी. पात्रों, अपर महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री रवींद्र सिंह राणा, प्रबंधक जनसंपर्क मनवीर नेगी, श्री दीपक उनियाल, श्री आर डी ममगाई, मनोज राय, सुरेश, एसएस मेहरा समेत बड़ी संख्या में विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों के खिलाड़ी और मैनेजर उपस्थित रहे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!