Ad image

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी, एडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा आज नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में निकाय निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि अध्यक्ष पद हेतु अब तक 4 नामांकन पत्र तथा सदस्य पद हेतु 16 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है। नामांकन प्रक्रिया हेतु तहसील नरेंद्रनगर को रिटर्निंग ऑफिसर का मुख्य कार्यालय बनाया गया है।

इस अवसर पर अवगत कराया गया कि नामांकन पत्र लेने और जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई 2026, शाम 5 बजे तक निर्धारित है। अपर जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिडियाल, रिटर्निंग अधिकारी (अध्यक्ष) मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी के शर्मा, सहायक आरओ सोमांश गुप्ता, रिटर्निंग अधिकारी (सदस्य) कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, सहायक आरओ कृतिका कुलश्री, तहसीलदार अयोध्या उनियाल एवं संबंधित उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!