चारधाम यात्रा मार्गों पर सख्ती: तपोवन में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 मई 2026। चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए टिहरी गढ़वाल पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें सड़क किनारे किए गए अस्थाई कब्जों को हटाया गया।

अभियान अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में नगर पंचायत तपोवन के सहयोग से संचालित किया गया। इस दौरान तपोवन तिराहा, लक्ष्मण झूला तिराहा, बालकनाथ क्षेत्र, डेक्कन वैली और एस.के. इंटरनेशनल होटल के आसपास सड़क किनारे लगाए गए ठेले, फड़ और अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।पुलिस ने मौके पर ठेली-फड़ लगाने वाले लोगों का सत्यापन भी किया। वहीं, बिना अनुमति सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या मार्ग बाधित करने की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।टिहरी पुलिस ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रा मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित और बाधारहित बने रहें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!