टिहरी पुलिस ने मातृत्व दिवस पर महिला कर्मियों का किया सम्मान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 मई 2026 । मातृत्व दिवस के अवसर पर एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय में महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने मातृत्व और पुलिस सेवा जैसी दोहरी जिम्मेदारियों को संतुलित ढंग से निभाने के लिए महिला कर्मियों की सराहना करते हुए इसे साहस, धैर्य और समर्पण का प्रतीक बताया।एसएसपी ने महिला कर्मियों को मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और कार्य-परिवार संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कर्मियों ने इस पहल को उत्साहवर्धक बताते हुए आभार व्यक्त किया।टिहरी पुलिस ने इस अवसर पर सभी माताओं को शुभकामनाएं भी दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!