देहरादून। उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से दूनस्टर्स एरीना, मोथोरोवाला रोड में आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अनमोल मलिक और अनुभव ने दो-दो खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
ब्वॉयज अंडर-14 सिंगल्स में लक्ष्य ने वेदांत चुघ को 11-3 व 11-6 से हराकर खिताब जीता। ब्वॉयज अंडर-19 सिंगल्स में पर्व ने मानविक को 15-10 व 15-13 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विमेंस सिंगल्स में सृष्टि ने अमोघनी को 15-13 व 15-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि विमेंस डबल्स में अनन्या और खुशप्रीत की जोड़ी ने सृष्टि रावत और रश्मि की जोड़ी को 15-13 व 15-13 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
मेंस सिंगल्स के फाइनल में अनमोल मलिक ने प्रदीप पंत को 15-6 व 15-13 से शिकस्त देकर खिताब जीता। इसके बाद मेंस डबल्स में अनमोल मलिक और अनुभव की जोड़ी ने प्रदीप और वरुण की जोड़ी को 15-10 व 15-8 से हराकर दूसरा खिताब भी अपने नाम किया।
मेंस 40 प्लस सिंगल्स में प्रदीप पंत ने अभिनव थापर को 15-7 व 15-12 से हराया। मेंस 40 प्लस डबल्स में लोकेश और अभिनव थापर की जोड़ी ने रोमी सिंह और साहिब सिंह को 15-12 व 15-8 से मात दी। मिक्स्ड डबल्स में अनुभव और बिंदु की जोड़ी ने अनिकेत और सिमरन कपूर को 15-13 व 15-8 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, परिवहन मंत्री के निजी सचिव सौरव कुमार, अनिल डोभाल तथा उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिंधवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य सुमित डोभाल, अंकित रावत, गौरव गुलेरी, मनोज, मयंक पैन्यूली, अलंकार गौतम सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।
अनमोल मलिक और अनुभव का शानदार प्रदर्शन, द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप में दोहरे खिताब पर कब्जा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



