Ad image

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास : चलाया स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ,नैनीताल के दिशानिर्देशों के अनुपालन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश ,अध्यक्ष /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 21 जून 2026 “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में योगाभ्यास किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जगजीत सिंह नेगी द्वारा योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए योग शिविर का संचालन किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रिंकी साहनी, सिविल जज(एस०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री दयाराम, सिविल जज(एस०डि०) श्री मिथिलेश पाण्डेय, अपर सिविल जज (एस०डि०) श्रीमती ऐश्वर्या बोरा, अध्यक्ष जिला बार एशोसिएशन श्री जयवीर सिंह रावत, चीफ लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल श्री आर०एम० थपलियाल, डिप्टी लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल श्रीमती बीना सजवाण, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) श्री जगतमणी पैन्यूली, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) श्री बेणी माधव शाह, जनपद न्यायालय टिहरी के अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल/जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अधिकार मित्रों द्वारा योग प्रशिक्षक के रूप में योगाभ्यास किया गया।

तदोपरान्त माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुक्रम में जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रिंकी साहनी, सिविल जज(एस०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री दयाराम, सिविल जज(एस०डि०) श्री मिथिलेश पाण्डेय, अपर सिविल जज (एस०डि०) श्रीमती ऐश्वर्या बोरा, अध्यक्ष जिला बार एशोसिएशन श्री जयवीर सिंह रावत, चीफ लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल श्री आर०एम० थपलियाल, डिप्टी लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल श्रीमती बीना सजवाण, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, जनपद न्यायालय टिहरी के अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल/जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अधिकार मित्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!