सहज योग से आत्मसाक्षात्कार की अनुभूति, अंबेडकर छात्रावास में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 जून। सहज योग ध्यान केंद्र बौराडी द्वारा बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर छात्रावास टिहरी में सहज योग रिलाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास के वार्डन सहित 16 लोगों ने सहभागिता कर ध्यान के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार एवं आंतरिक शांति की अनुभूति प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन सहज योग साधिका डॉ. हर्षिता जोशी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सहज योग के माध्यम से ध्यान की प्रक्रिया कराते हुए बताया कि आत्मसाक्षात्कार मनुष्य के भीतर स्थित दिव्य चेतना को जागृत करने का मार्ग है, जिससे व्यक्ति तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर होता है।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सहज योग की अनुभूति के साथ नियमित ध्यान एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!