देवप्रयाग संगम में डूबे बागपत निवासी युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 जून 2026। देवप्रयाग संगम स्थित गंगा नदी में 7 जून को डूबे युवक का शव एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया। मृतक की पहचान रजत तोमर (20) पुत्र देशपाल सिंह, निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ के अनुसार, घटना के बाद से लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। अथक प्रयासों के बाद युवक का शव ब्यास घाट क्षेत्र से बरामद किया गया। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त किए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इसी दिन प्रातः एसडीआरएफ टीम ने 6 जून को कौड़ियाला के पास गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी आशीष जैन का शव भी शिवपुरी क्षेत्र से बरामद कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया था।
एसडीआरएफ ने बताया कि गंगा नदी में पूर्व में डूबे अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!