चारधाम यात्रा मार्गों की बहाली पर सरकार का फोकस, मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 8 जून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को टिहरी जनपद में चारधाम यात्रा मार्गों पर चल रहे पुनर्स्थापना एवं सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त गस्ती बैंड के समीप एनएच-707ए तथा कैम्पटी-चंबा मार्ग पर चल रहे सड़क ट्रीटमेंट और मरम्मत कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की बहाली और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा मार्गों पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है तथा यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!