केतन के परिजनों से मिले झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार जाति

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी देवल में हुई घटना को लेकर झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने पीड़ित केतन के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विधायक ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा सरकार से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की बात कही।
उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय मिलने तक वह उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!