नरेंद्रनगर नगर पालिका सामान्य निर्वाचन: मतदान दिवस पर एडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 जून। नरेन्द्रनगर नगर पालिका परिषद के सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत आज मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों का अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया तथा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दोपहर 2 बजे तक कुल 1636 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 752 महिला मतदाता तथा 884 पुरुष मतदाता शामिल रहे।

जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!