टिहरी गढ़वाल 8 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग-707A पर कद्दूखाल में दुकानों के पास स्लाइड होने से एक पुराना खाली भवन क्षतिग्रस्त हो गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार घटना से पहले ही खतरे की जद में आ रहे दो रेस्टोरेंट, कुछ खोखे और श्रमिकों की झुग्गियों को खाली करा दिया गया था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के कारण यह स्लाइड हुई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। प्रशासन क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।
कद्दूखाल में स्लाइड, पुराना खाली भवन क्षतिग्रस्त

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



