Ad image

वृक्षारोपण व नशामुक्ति जनजागरूकता पर कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जुलाई। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा जी के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री दयाराम के तत्वावधान में आज दिनांक 08-07-2026 को स्थान अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इण्टर कॉलेज चम्बा, टिहरी गढ़वाल में वृक्षारोपण एवं ‘नशे के दुष्प्रभाव और कानूनी प्रावधान’ विषय (नशामुक्ति जनजागरूकता) पर लोक चेतना मंच रानीखेत के साथ एक कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की लत से बचाना और उन्हें इसके कानूनी व सामाजिक परिणामों के प्रति सचेत करना तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव महोदय ने कहा कि नशा आज हमारे समाज के लिए एक गंभीर दीमक बन चुका है। नशा न केवल किसी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बाद कर देता है। अपराध और नशे का सीधा संबंध है। समाज में होने वाले अधिकांश गंभीर अपराधों के पीछे कहीं न कहीं नशीले पदार्थों का सेवन एक बड़ा कारण होता है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भटकाव से बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों और अभिभावकों को मिलकर काम करना होगा एवं समय समय पर छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में सचेत करना अति-आवश्यक है। साथ ही सचिव महोदय ने शिविर में उपस्थित लोगों को NDPS एक्ट (स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम) के कड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया एवं सचेत किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री या उनका सेवन करना एक गंभीर गैर-जमानती अपराध है, जिसमें कठोर कारावास और भारी जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीड़ित और बेसहारा लोग जो नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता और नशामुक्ति केंद्रों के माध्यम से पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाती है।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की कार्यप्रणाली, मोटर वाहन अधिनियम व हरेला पर्व “वन महोत्सव” के बारे में जानकारी दी गयी।
शिविर में उपस्थित पराविधिक स्वयंसेवी श्री सोमवारी लाल सकलानी ‘निशान्त’ द्वारा कविता वाचन माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया एवं श्रीमती गुड्डी रावत द्वारा भी नशे के दुष्प्रभावों पर अपने अपने विचार व्यक्त किये गए।
उक्त के पश्चात् सचिव महोदय के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमे सचिव महोदय द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व के बारे में बताया गया तथा सबको वृक्षारोपण करने तथा रोपित वृक्ष का संरक्षण करने का संदेश दिया गया।
उक्त अवसर पर अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इण्टर कॉलेज चम्बा, टिहरी गढ़वाल के प्रधानाचार्य श्री आर० एस० नेगी सहित लोक चेतना मंच रानीखेत से धूम सिंह मंद्रवाल और फूल दास डौंडिया, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष गुड्डी रावत, समस्त विद्यार्थी व प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवी/अधिकार मित्र उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!