Ad image

देहरादून में 11 जुलाई से शुरू होगा पांच दिवसीय ‘लोक संवर्धन पर्व’

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 08 जुलाई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत 11 से 15 जुलाई तक देहरादून के परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय उत्तरी क्षेत्रीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ आयोजित होगा। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के तत्वावधान में होने वाले इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास करेंगे।
पर्व में उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के अल्पसंख्यक कारीगर अपने पारंपरिक हस्तशिल्प एवं उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे। पहली बार उत्तराखंड में आयोजित हो रहे इस मेले में कुल 160 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 130 हस्तशिल्प और 30 फूड कोर्ट के होंगे। स्थानीय कारीगरों के लिए 40 प्रतिशत स्टॉल आरक्षित रहेंगे तथा चयनित प्रतिभागियों को स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानसून को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट, जल निकासी, सुरक्षा, फायर क्लीयरेंस, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, फॉगिंग और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह पर्व प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। प्रतिदिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में देशभर के कलाकार अपनी लोक संस्कृति और कला की प्रस्तुति देंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!