Ad image

टीन शेड कॉलोनी के मालिकाना हक की मांग तेज, 16 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । टिहरी बांध विस्थापित टीन शेड कॉलोनी के निवासियों ने मालिकाना हक की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन का ऐलान किया है। विस्थापितों का कहना है कि यदि 15 जुलाई 2026 तक उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 16 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
एकता शक्ति संगठन, बांध विस्थापित टीन शेड कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेन्द्र खत्री ने उप प्रबंधक (पुनर्वास), नई टिहरी को दिए ज्ञापन में बताया कि विस्थापित परिवार 14 जनवरी 2026 से मालिकाना हक की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। आंदोलन के 31वें दिन उपजिलाधिकारी ने 15 दिनों के भीतर टीन शेड आवासों के आवंटन का आश्वासन दिया था। प्रशासन के अनुरोध पर आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि चार माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आज तक न तो कोई ठोस निर्णय लिया गया है और न ही विस्थापित परिवारों को किसी प्रकार की लिखित जानकारी दी गई है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।
विस्थापितों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 जुलाई तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो 16 जुलाई से पुनः अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, सभासद नवीन सेमवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा रावत, अनीता, समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, ज्योति प्रसाद भट्ट, पंकज भटनागर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानसिंह रौतेला, दिनेश पवार, मोहम्मद हनीफ, रिजवान, नगीना राम, रूप मंजू, रीता देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, कांता देवी, सुमित्रा देवी, आनंदी देवी सहित बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!