टिहरी गढ़वाल 11 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ने शनिवार को चम्बा क्षेत्र के डंडाचली में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों का रोपण किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दयाराम ने किया।
इस अवसर पर सचिव दयाराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।
अभियान में रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी, पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के संदेश के साथ हुआ।
डंडाचली (चम्बा) में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 50 पौधे रोपे

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



